सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विशेष अभियान चलाकर काटे चालान
डीडवाना‡ शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में कमी लाने को लेकर एक विशेष अभियान चलाकर पुलिस विभाग ट्रैफिक विभाग के द्वारा चालान काटे गए जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों व आला अधिकारियों के द्वारा सर पर हेलमेट नहीं लगाने वाले बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगाए जाने वाले वही कागजात नहीं मिलने वाले विभिन्न प्रकार की कमियां वाहन में रखने वालों के चालान काटे गए शहर में सुबह से शाम तक यह चालान का विशेष अभियान चला जिसमें 50 से अधिक चालान शहर में काटे गए जिसमें कचहरी परिसर के बाहर डीडवाना थाने के थानेदार रामेश्वर लाल डिप्टी गोमाराम व पुलिस के अन्य अधिकारी चालान काटते नजर आए और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर लोगों को समझाइश करते हुए भी नजर आए ।