चण्ड्रु उत्सव पराम्परागत तरीके से उल्लास पूर्वक मनाया
ब्यावर। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद नई दिल्ली व भारतीय सिन्धु सभा न्यास राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ब्यावर शहर में संचालित सिन्धी कक्षाओं (सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा ) में दीपावली व दूज (चण्ड्रु) उत्सव पराम्परागत तरीके व उल्लास पूर्वक मनाया गया। शिक्षा मित्र सानिया खूबानी ने जानकारी देते हुए बताया की पूज्य श्री झूलेलाल साहिब मंदिर नन्द नगर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम इष्टदेव झूलेलाल , विद्या माता सरस्वती व लक्ष्मी माता की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। दीपावली कैसे व क्यूं मनाई जाती है, इस बारे मे सिन्धी शिक्षा मित्र कमल सुन्दर चचलानी ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में लक्ष्मी माता व झूलेलाल जी की आरती व पल्लव पाकर सभी के सुखमय जीवन की कामना की गई। सभी विद्यार्थियों द्वारा लाए गएदीपक से चहुंओर ज्योत प्रज्वलित कर रंगोली सजाई गई। भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र तीर्थानी द्वारा प्रेषित बधाई संदेश दिया गया। दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सुपरवाइजर दिलीप ज्ञानचंदानी, श्रीमती कंचन ज्ञानचंदानी, सिन्धी शिक्षा मित्र भावना खूबानी, रश्मि लालवानी, भारती थावानी, हर्षा उत्तमचंदानी, दिव्या राजवानी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।