Dark Mode
राजस्थान में बदलाव निश्चित है , कर्नल राज्यवर्धन

राजस्थान में बदलाव निश्चित है , कर्नल राज्यवर्धन


विधानसभा .  क्षेत्र शाहपुरा में खोरी मोड़ और विराटनगर के आंतेला में आज शुक्रवार को भाजपा बूथ अध्यक्षो, शक्ति केन्द्र प्रमुखों, प्रभारियों और पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में बदलाव आना निश्चित है लेकिन बदलाव हमसे हो और ऐसा बदलाव हो कि फिर राजस्थान पीछे मुडकर नहीं देखे। उन्होंने कहा हम सब अस्थाई है, अगर कोई स्थाई है तो वह है हमारी भारतीय जनता पार्टी और हमारी विचारधारा। कमल ही हम सभी कार्यकर्ताओं की निशानी है, भाजपा का एक एक कार्यकर्ता चाहता है कि हमारा देश, धर्म, संस्कृति और परिवार सुरक्षित रहे इसके लिए हमें भाजपा की विचारधारा को लगातार आगे बढ़ाना है क्योंकी हम रहें या ना रहें लेकिन पार्टी हमेशा रहेगी। पार्टी की विचारधारा बिल्कुल सरल है ’’स्वयं से पहले राष्ट’’ª इसी परम्परा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा जिस प्रकार एक टीम में कुशल संचालन के लिए कप्तान और उप कप्तान होता है ठीक उसी प्रकार पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हुई होती है। यह जिम्मेदारियां बदलती रहती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का ठीक प्रकार से निर्वहन करना है। पार्टी के साथ काम करेंगे तो सभी को सम्मान मिलेगा क्योकी भाजपा ही एक ऐस ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद पर पहुंच सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!