Dark Mode
चौबीसा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

चौबीसा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

डूंगरपुर। कली दशरथ परिवार की ओर से आयोजित की जा रही उदयपुर-बाँसवाड़ा संभाग चौबीसा समाज के क्रिकेट महाकुंभ में मैदान पर खिलाड़ी चौके व छक्कों के साथ अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज क्वार्टरफाइनल मुकाबलो में लक्ष्मण ग्राउंड पर पहला क्वार्टरफाइनल मैच सागवाड़ा व मोवाई बी के बीच खेला गया जिसमें सागवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सार्थक के 39 रन, आशीष के 25 रनों के योगदान से कुल 118 रन बनाए जवाब में मोवाई बी की टीम ने 8 विकिट खोकर 76 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक रन विकास ने 20 रनों की पारी खेली। मुकाबले में सागवाड़ा ने मुकाबले को 42 रन से जीत लिया। सागवाड़ा की ओर से अशोक व दीपेश ने 2-2 विकिट ओर सार्थक, जयेश व प्रीतम ने 1 विकिट लिया। मैच में मेंन ऑफ द मैच सागवाड़ा के सार्थक चौबिसा रहे।
दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच डूंगरपुर ए बनाम आंतरी के बीच खेला गया जिसमें डूंगरपुर ए ने जतिन चौबीसा की 53 रन, मानस की 37, शैलेश की 22 रन, कपिल की 22, की पारी के योगदान से कुल 159 रन बनाये जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंतरी की टीम ने 9 विकेट खोकर 90 रन बनाये, जिसमे हिमांक ने 17 रन की पारी खेली, डूंगरपुर की ओर से ध्रुव व देवाशीष ने 2-2 विकिट, संदीप, मानस व धैर्य ने 1 विकिट लिया। मुकाबले को डूंगरपुर ए ने 69 रनों से जीत लिया। मैच में डूंगरपुर ए की ओर से अर्धशतक बनाने वाले जतिन चौबीसा को मेंन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच कॉलेज मैदान पर बाँसवाड़ा ओर सेलोता ए के बीच खेला गया जिसमे सेलोता ने पहले बेटिंग करते हुए मधुर की 42, मनोज के 28 रन की योगदान से तीन विकिट पर 119 रन बनाये वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाँसवाड़ा की टीम की ओर से निखिल के 16 रन की पारी से 87 रन ही बना पायी, मुकाबले में सेलोता ए को 33 रन से जीत मिली। सेलोता ए की ओर से चिराग ने 3, हर्षित व चीनू ने 2 विकिट तथा अपूर्व ने 1 विकिट लिया। मैच में मेंन ऑफ द मैच चिराग चौबीसा रहे।
इसी प्रकार स्पोर्टस मैदान ने खेले गए चौथे क्वार्टरफाइनल मैच पाडवा ए एवं वरवासा ए के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पाड़वा ए ने जैकिन के 37, हर्षित के 24 रनों की पारी से कुल 105 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वरवासा की टीम गुलशन के 39 व हिमांशु के 12 रनो के योगदान से कुल 7 विकिट पर 94 रन ही बना सकी। मुकाबले में पाडवा के ने 11 रन से जीत हासिल की। पाडवा ए की ओर से सौरभ, जैकिन व हर्षित ने 2-2 विकिट लिये। मुकाबले में मेन ऑफ द मैच जैंकिन चौबीसा रहे। आज डूंगरपुर ए व सेलोता ए तथा सागवाड़ा व पाडवा ए के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!