वार्षिक अधिवेशन संस्कृत स्कूल सुंदरपुरा में हुआ संपन्न
स्थानीय संघ प्रतियोगिता रैली ढाणी भदालान में होगी
पलसाना। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन बुधवार को सुंदरपुरा में संपन्न हुआ । पलसाना सीबीईओ एवं प्रभारी सहायक जिला आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुरा में वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मोहन सिंह बारेठ एवं सरपंच प्रतिनिधि कल्याण प्रसाद थे थे। द्धितीय दिवस प्रातः 9 बजे कार्यकारिणी के पदाधिकारी स्काउटर- गाइडर , आजीवन सदस्य की मौजूदगी में ईश वंदना के साथ कार्यक्रम संचालित किया गया। सचिव पवन कुमार शर्मा ने गत साल सामोताकाबास में आयोजित हुए वार्षिक अधिवेशन की कार्यवाही सदन में रखी। इसके पश्चात वार्षिक कार्यक्रम का प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया । जिला मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तावित स्थानीय संघ की प्रतियोगिता रैली प्रशिक्षण स्थल भदाला की ढाणी में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता रैली रजिस्ट्रेशन आयोजित कार्यक्रम तथा संचालित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की पूर्व रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा की गई। स्थानीय संघ के पूर्व आडिटर हमीर सिंह ने प्रतियोगिता रैली एडवेंचर बेस टॉली विधि पेट्रोल सिस्टम से भोजन व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष पप्पू राम मीणा ने प्रस्तावित एवं वास्तविक बजट प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बारेठ ने स्काउट गाइड के द्वारा की जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए कहा वास्तव में स्काउट गाइड सात्विक कर्म एवं निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों को अंजाम देते हैं। मैं इनकी सेवाओं से अभिभूत हूं। मंच के माध्यम से विश्वास दिलाया कि जितना संगठन के लिए सहयोग हो सकेगा वे तत्पर रहेंगे। स्थानीय संस्कृत विद्यालय में दस स्काउट व दस गाइड को प्रतियोगिता रैली एवं आंदोलन से जोड़ने के लिए दोनों विंग को 20 यूनिफार्म देने की घोषणा की। सीनियर स्काउटर सांवरमल छब्बरवाल, पूर्व ऑडिटर हमीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। एडवांस प्रशिक्षण के लिए श्रवण लाल कुमावत ,पप्पू राम मीणा, सीताराम सैनी ,गणेश राम निठारवाल, सुरेश कुमार टेलर, कैलाश चंद्र बड़वा ,रविंद्र सिंह ,अशोक कुमार आदि का चयन कर निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर 7 जुलाई तक स्थानीय संघ में भिजवाने की बात कही गई। पीएम शील्ड प्रतियोगिता , वृक्षारोपण , इको क्लब नेशनल ग्रीन कौर कार्यक्रम, बीएसजी आईडी , स्काउटर योग्यता वृद्धि , नियुक्ति पत्र आदि पर भी चर्चा की गई । इस दौरान सचिव पवन कुमार शर्मा ,गोपाल कुमावत, शिवचरण शर्मा ,अशोक कुमार, पप्पू राम मीणा ,विनोद कुमार शर्मा, गणेश राम निठारवाल , शिवराज सिंह, शक्ति सिंह, सुरेश कुमार टेलर, सुशीला देवी ,उषा सैनी ,कविता शर्मा ,मनीषा मीणा, मोनिका कुमावत ,शशि देवी, रिछपाल सिंह, हेमराज सिंह बाजडोलिया, अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह, मानसिंह ,बोदूराम जांगिड़, श्यामसुंदर मीणा सहित अनेक स्काउटर गाइडर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव पवन कुमार शर्मा ने किया।