Dark Mode
केमिस्ट एसोसिएशन ने की नारकोटिक्स इंसपेक्टर को बर्खास्त करने की मांग

केमिस्ट एसोसिएशन ने की नारकोटिक्स इंसपेक्टर को बर्खास्त करने की मांग

टोंक। जिला केमिस्ट एसोसिएशन की और से नारकोटिक्स इंसपेक्टर नवरत्न जाट द्वारा प्राइवेट व्यक्तियों की गैंग बनाकर मेडिकल दुकानदारों को चौथ वसूली के लिए धमकाने एवं एक दुकानदार को उठाकर एक गेस्ट हाउस में ले जाकर मारपीट करने के खिलाफ अति. जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है। टोंक के सभी मेडिकल दुकानदारों ने विरोध स्वरूप बांहे पर काली पटटी बांधकर सवेरे 10 से 12 बजे तक सभी मेडिकल स्टोर बंद कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। केमिस्ट एसोसिएशन टोंक के जिलाध्यक्ष मोहन आहूजा, जिला सचिव विवेक विजयवर्गीय एवं सह-सचिव गोविल गर्ग ने बताया कि 4 अगस्त को नारकोटिक्स विभाग गरोठ मध्य प्रदेश की टीम आई थी, उसने टोॅक शहर की लगभग सात दुकानों पर निरीक्षण किया था, जिसमें किसी भी दुकानदार के किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं मिली थी यह कार्यवाही सुबह 11 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक चली थी, लेकिन निरीक्षण के बाद किसी भी दुकानदार को निरीक्षण रिपोर्ट दिये बिना ही टीम चली गई। जिस टीम में टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के रहने नवरत्न जाट भी शामिल थे। ज्ञापन में बताया कि उस कार्यवाही की आड़ में नवरतन जाट टोंक शहर के दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांग रहे हैं और नोटिस का जवाब देने के लिए प्राइवेट जगह पर बुला दुकानदार को धमकाते हैं और मोटी रकम की मांग करते हैं। उन्होने बताया कि 2 सितम्बर को नवरत्न जाट तीन-चार प्राइवेट व्यक्तियों के साथ एक प्राइवेट गाड़ी में आये और सोनेट मेडिकल मालिक गौरव सैनी को उठाकर कृष्णा गेस्ट हाउस बंबोर रोड़ पर ले गए, वहां पर उससे मारपीट की और उसका पर्स छीन कर झूंठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की। जिसका कोतवाली थाने मेंं मुकदमा भी दर्ज करवाया जा चुका है। लेकिन पुलिस द्वारा उनको उक्त मुकदमे में गिरफ्तार नहीं करके सिर्फ शांति भंग की धारा में गिरफ्तार किया है। ज्ञापन में बताया कि टोंक जिले के सभी मेडिकल दुकानदार अवैध तरीके से की गई कार्यवाही से आहत है। चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, एजायटी, तेज दर्द में लिखी जाने वाली एनआरएक्स की दवाईयां मरीज के लिए जीवन रक्षक है, जो इस डिपार्टमेंट के अधीन आती है। नारकोटिक्स विभाग द्वारा इस तरह से दुकानदारों को परेशान किया जाएगा तो मेडिकल दुकानदारों द्वारा उक्त दवाइया का विक्रय करना बंद कर दिया जायेगा। हालांकि दुकानदारों द्वारा एनआरएक्स की दवाइयां चिकित्सक की पर्ची पर ही दी जाती है। ज्ञापन में कहा है कि नवरत्न जाट को 15 सितम्बर तक बर्खास्त नहीं किया गया तो टोंक जिले के सभी मेडिकल दुकानदार दुकान बंद कर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जायेंगे। जिससे होने वाली परेशानी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर बृजमोहन गुप्ता, पवन कुमार सैनी, राजेश विजयवर्गीय, गोरव सैनी, विकास विजयवर्गीय, मानसिंह, सतीश अग्रवाल, रूपचन्द, कपिल कुमावत एवं उमाशंकर आदि दुकानदार मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!