Dark Mode
चेटीचण्ड महोत्सव दस अप्रेल को कई होंगे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

चेटीचण्ड महोत्सव दस अप्रेल को कई होंगे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

सीकर ! हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी चेटीचण्ड महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ  मनाया जाएगा। पूज्य सिन्धी पंचायत, श्रीझूलेलाल मंदिर के संरक्षक कैलाश थधानी, अध्यक्ष नरेश नारवानी ने बताया इस अवसरपर विशेष कार्यक्रमो की श्रृंखला में 8 अप्रेल सोमवार को सांय 6 से 8 बजे तक भजन संध्या, सिंधी समाज महिला मंडल द्वारा स्थान श्री झूलेलाल मंदिर, शेखपुरा मोहल्ला सीकर, 9अप्रेल मंगलवार रात्रि 9 बजे विश्व प्रसिद्व हास्य कलाकार श्री परमानंद प्यासी व महाराज झेलन शर्मा का भव्य कार्यक्रम, स्थान सतनाम ट्रेडर्स सोनी धर्मशाला के पास सीकर, दस अप्रेल बुधवार कौ प्रभात फेरी शेखपुरा मोहल्ला सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से सुबह 6.15 बजे, निकलेगी जो शहर  के मुख्य मार्गो से होती है वापस मंदिर पहुंचेगी श्री लाल सांईजी जयोति प्रज्जवलन एवं लाल सांई जा पंजड़ा सुबह 11.15 बजे, प्रसाद व भंडारा दोपहर 1.15 बजे, विशाल शोभा यात्रा सांय 4.15 बजे झूलेलाल मंदिर से निकलेगी जो प्रमुख मार्गो से होती हुई, श्रीकल्याण गुरूनानक गुरूद्वारा पोलो ग्राउण्ड परिसर में पहुंचेगी वहां पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत सायं 6.15 बजे होगा तत्पश्चात, श्री प्रेमप्रकाश आश्रम मे श्री लाल सांई व टेऊराम सांईजी सिक भरी मिलन, सत्संग व प्रसाद वितरण होगा उसके प्रचार शोभा यात्रा सांवली रोड स्थित मारूपार्क, बड़ा तालाब पर पहुंचेगी वहां पर भगवान झूलेलाल की आरती होगी वह प्रसाद वितरण होगा तथा पल्ल्व पाकर श्री लाल सांई जी ज्योत विसर्जन की जाएगी इस दिन सिंधी समाज  के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!