Dark Mode
छोटीखाटू : अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम मे छोटीखाटू निवासी कपूरचंद सेठिया की  रचनाकारों की पुस्तकें सार्वजनिक की

छोटीखाटू : अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम मे छोटीखाटू निवासी कपूरचंद सेठिया की  रचनाकारों की पुस्तकें सार्वजनिक की

छोटीखाटू। शहर के निवासी कपूरचंद सेठिया की रचनाकारों की पुस्तकें सार्वजनिक की और सम्मानित किया गया। कपूरचंद सेठिया ने बताया अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम का त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मेवाड़ भवन जोधपुर के विशाल परिसर में भव्यता और शाधर्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में देश भर से 150 से अधिक कवि साहित्यकार, विद्वान और समाजसेवी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख वक्ताओं में हुकुमचंद सांवला, ज्योतिषाचार्य यति कुमार विजय, विधायक लादूलाल पितलिया तथा जैना ग्लोबल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सुराणा शामिल रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हुकुमचंद सांवला ने जिनशासन के प्रति जैन समाज की समर्पित सेवा और साहित्यिक योगदान का उल्लेख किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन हर्षदर्शी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मनोहर कवित्त प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अनेक कवि-साहित्यकारों ने किया जिनशासन एवं साहित्य का गुणगान कृतियों का विमोचन किया गया कपूरचंद सेठिया, पायल कोठारी, संगीता बागरेचा और रेनू सिरोया सहित कई रचनाकारों की पुस्तकें सार्वजनिक हुईं। अधिवेशन के दूसरे दिनों में कवि सम्मेलनों, विद्वत् संगोष्ठियों और सम्मान समारोहों के माध्यम से कवि साहित्यकारों व राष्ट्रीय प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मेवाड़ भवन ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा अतिथियों का भावभीना सत्कार किया गया और आयोजकों ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र व प्रतीकचिह्न प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया। आयोजन ने जैन साहित्य के प्रसार में नया उत्साह और नेटवर्किंग के कई अवसर दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!