छोटीखाटू : भामाशाह ने तहसील कार्यालय में कम्प्यूटर व प्रिन्टर भेंट किया
छोटीखाटू। तहसील में तहसील कार्यालय में बुधवार को भवानी सिंह राठौड़ मण्डूकरा द्वारा एक कम्प्यूटर और विक्रम सिंह राठौड़ सानिया, झब्बर सिंह राठौड़, मातादीन सिंह राठौड़ खोजास, आनन्द सिंह गांवड़ी, जगदीश पारीक छोटीखाटू, नानूराम सैन तोषिणा, अजीज बक्स देवड़ा खरेश द्वारा द्वारा एक प्रिन्टर तहसीलदार नरसिंह चारण को सप्रेम भेंट किया। उक्त भामाशाहों को रीडर रामाकिशन सोनी द्वारा प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आईदान राम ओ के, आर आई भंवरसिंह, कनिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह, पटवारी पवन मुन्दलिया, हरफूल सिंह, ईश्वर बोयल, मनीष शर्मा, अजीत सिंह, बबलू बना, कर्नल नंदकिशोर ढाका, भंवरलाल मेघवाल भवाद, होमगार्ड जगदीश, रणजीत सिंह चारण सहित तहसील स्टाफ ने भामाशाहों का आभार प्रकट किया।