Dark Mode
छोटीखाटू: शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय व आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

छोटीखाटू: शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय व आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

छोटीखाटू। तहसील की सेठ हजारीमल भंवरलाल नवल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। एडीपी एस अधिकारी अर्चना टेलर व नरेन्द्र गोरा नागौर ने विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय के सभी कमरों को चैक किया साथ ही भौतिक सुविधा की जांच की और उपस्थित बालिकाओं को पढाई की जानकारी ली और निर्देशित करते हुए कहा विद्यालय में बालिकाओं को किताब, कॉफी और वर्क बुक सामग्री वितरित करते हो उसका रिकार्ड कम्प्यूटर में एंट्री करो जिससे आपको और अधिकारियों को जांच करने में सुविधा रहेगी। वही आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें 70 बालिकाओं का नामांकन है और बारिश के मौसम और स्कूल के छुट्टी होने पर 50 बालिकाएं उपस्थित रही जिनके खाने की व्यवस्था और रहने की व्यवस्था जांची और बालिकाओं से पूछा समय पर नाश्ता, खाना मिलता है और आवासीय विद्यालय में जितनी व्यवस्था होती है वह मिलती है। बालिकाओं ने कहा सभी व्यवस्था सही है हमें समय पर नाश्ता व खाना सहित अन्य सुविधा उपलब्ध होती है। इस अवसर पर अर्चना टेलर व नत्थू मोहम्मद ने स्वयं ने खाना खाकर जांच किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नत्थू मोहम्मद शेरानी, सुमन देवी, शोभा बेनिवाल, सरिता जोशी, विकास चौधरी, डॉ लेखा चौधरी, धन्नाराम बाजड़ोलिया, भंवरलाल चौहान, गोपाल सिंह रोज, प्रहलाद राम, कमरुदीन शेरानी, रामनिवास बैन्दा, भंवरु खां, सुमन बूरी, सन्तोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!