Dark Mode
छोटीखाटू : एक शाम बाबा रामदेव के नाम

छोटीखाटू : एक शाम बाबा रामदेव के नाम

छोटीखाटू। तहसील के रामदेव मिंदर में सोमवार रात्री में जागरण व अखण्ड जोत का आयोजन हुआ। जिसमें भजन कलाकार दोलत गर्वा, सुनीता प्रजापत एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुती दी गई। दोलत गर्वा व सुनीता प्रजापत द्वारा खम्मा खम्मा रूणिचा का धनी व अजमलजी घर अवतार के भजनों पर भक्तगण झूम उठे। इस अवसर भजन कलाकार दोलत गर्वा, सुनीता प्रजापत एण्ड पार्टी का पुजारी मुन्नादास कामड़ कानाराम, आतेन्द्र दिवराया, अर्जुन, राजूराम एवं आयोजक कर्ता बाबो भली करे टीम द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में सुबह दर्शन के लिए कतार लगी भक्तों ने दर्शन खीर चुरमा का भोग लगाया और भक्तों ने दर्शन कर परिवार व देश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मोतीलाल नवल, अभिषेक जैथलिया, रमेश शर्मा, पृथ्वीराज नवल, लोकेश नवल, रविन्द पाल सिंह, पुखराज गहलोत, गंगाधर सोनी, जितेन्द्र सिंह, बच्छराज जोशी, रामदेव जैथलिया, सुरेश, पवन जोशी, सुरेश गर्वा, जगदीश नवल, पुलिस स्टाफ से राजूराम टाडा सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजुद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!