Dark Mode
छोटीखाटू : रामलीला में सीता हरण का मंचन

छोटीखाटू : रामलीला में सीता हरण का मंचन

छोटीखाटू। शहर की बीजा बाईजी महाराज की बगीची में भव्य रामलीला का आयोजन चल रहा है जिसमें सोमवार को सीता हरण, जटायु मरण, सबरी के राम, राम- हनुमान मिलन, सुग्रीव- राम मित्रता, बाली वध, हनुमान का लंका प्रस्थान आदि का मंचन हुआ। रामलीला में न्यू चौधरी टेंट हाउस नानाराम फ़रडोदा द्वारा टेंट, लाइट की निशुल्क सेवा दी जा रही है और जल की सेवा विनायक चिल्ड वाटर की और से निःशुल्क की गई। राम का अभिनव कालू सीलनवाद , लक्ष्मण अभिवन राजू सीलनवाद, हनुमान का अभिनव शंकर सुपका, रावण का अभिनव घनश्याम राणा, सुग्रीव का अभिवन मोहन मारोठ और सम्पूर्ण रामलीला पप्पू सिलनवाद एंड पार्टी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश माली, बजरंग दंतुस्लीय, किशोर सिंह, दिलीप साद, जगदीश  जांगिड़, बंशी सिंह, इंद्र सिंह, प्रदीप वैष्णव, दयानंद जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, श्रवण जांगिड़, नवजोत सिंह सहित सभी ग्रामीण रामलीला में उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!