Dark Mode
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया विकास कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया विकास कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण

सवाई माधोपुर। जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बुधवार पंचायत समिति गंगापुर सिटी पहुंचे।
जहां मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम पंचायत पिलोदा में चल रहे विकास कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत पिलोदा का रिकॉर्ड पूर्ण नहीं पाए जाने पर कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त रिकॉर्ड को संधारित करने तथा नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास हो रहे अतिक्रमण को भी हटवाने के निर्देश विकास अधिकारी पंचायत समिति गंगापुर सिटी को प्रदान किए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लहकोड़ा तालाब निर्माण कार्य की जांच के निर्देश भी जारी किए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत खूंटला सलौना पहुंचकर चल रहे विकास कार्यो सहित ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया तथा गुणवत्तपूर्णक कार्य करवाने सहित रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद् महानरेगा अधिशाषी अभियंता गोपाल दास मंगल, कार्यवाहक विकास अधिकारी गंगापुर सिटी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!