Dark Mode
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे पालनहार लाभार्थियों से संवाद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे पालनहार लाभार्थियों से संवाद

 
धौलपुर । जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय अशोक गहलोत सोमवार को नगरपरिषद ऑडिटोरियम मे दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे वर्चुअल माध्यम से अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को आर्थिक सहायता वाली पालनहार योजना के तहत 17 हजार 207 लाभार्थियों के खातों मे खातों में राशि हस्तान्तरित कर उन्हे राहत प्रदान करेंगे।जिला कलक्टर ने बताया कि इस संबंध मे जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है एवं जिले के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी कर सकते है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में पालनहार योजना में 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए प्रतिमाह दी जाने वाली सहायता राशि 500 रूपये से बढ़ाकर 750 रूपये प्रतिमाह तथा 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग को देय राशि एक हजार रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रतिमाह करने की घोषणा की थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!