चाणोद के भामाशाह राठौड़ को गुजरात के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के चाणोद निवासी तखत सिंह राठौड़ को गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व उधोग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत द्वारा सम्मानित किया। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के भामाशाह एवं समाजसेवी तखतसिंह राठौड़ द्वारा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनको गुजरात मे सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि तखत सिंह राठौड़ सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के बहुत बड़े समाजसेवी एवं भामाशाह के रूप में महान व्यक्ति है। समाजसेवी राठौड़ ने पिछले कोरोनावायरस से लेकर अब तक कई सेवाएं देकर लोगों की सेवा की है,साथ ही मानव सेवा के साथ जीव प्राणियों के लिए बहुत त्याग किया है और आज भी जरूरतमंद निराश्रित लोगों के साथ साथ गौ सेवा के लिए तत्पर हैं। समाजसेवी राठौड़ अपने उपखंड क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रहे हैं,उन्हें किसी प्रकार का लोभ लालच नहीं है उनकी एक ही मंशा है की गरीब लोगों एवं मुख प्राणियों की सेवा हो। क्षेत्र में फ़ैली कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमंद लोगों को लंबे समय तक भोजन,कपड़े ,साबुन,ठहरने जैसी अनेकों उत्तम शानदार व्यवस्था प्रदान कर गरीब लोगों की खूब सेवा की है,वही महामारी के चलते जीव प्राणियों की सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी,लंबे समय तक सेवाएं देकर राठौड़ ने क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम रोशन किया है,आज भी राठौड़ सेवा के लिए हमेशा सदैव तत्पर हैं,उन्होंने सामाजिक,राजनीतिक,प्रशासन में बहुत बड़ा सरोकार हासिल किया है, किसकी पूरे जिले भर में खूब तारीफ हुई है,हर पर्व पर प्रशासन द्वारा उनको सम्मान मिला है। इधर भामाशाह तखत सिंह राठौड़ को सम्मानित किए जाने पर पूरे उपखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया है और समस्त ग्राम वासी चाणोद की तरफ से राठौड़ को कोटि कोटि बधाई टेकर शुभकामनाएंंंप्रेषित की ।