चाइल्ड कैंसर अवेयरनेस होगी थीम
अजमेर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल ने आगामी संडे को एक्शन संडे मनाए जाने की अपील की हैं जिसकी थीम चिल्ड्रन कैंसर अवेयरनेस होगी । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांत द्वारा चाइल्ड केंसर अवेयरनेस इस बार एक्शन संडे के रूप में 26 फरवरी को किया जाना निश्चित किया है ।सोच बदलो जीवन बदल जाएगा की भावनाओं के साथ सभी क्लब्स को बच्चो में होने वाले केंसर रोग के लिए जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया हैं । जिसके तहत रेली, सेमिनार, पेंपलेट वितरण, जरूरतमंद बच्चे को उपचार के लिए सहयोग आदि कार्यक्रम शामिल हैं ।