Dark Mode
बच्चों ने 'समर साउण्ड' में खूबसूरत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा

बच्चों ने 'समर साउण्ड' में खूबसूरत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा

जयपुर। रचनात्मकता और शिक्षा के उत्सव में, प्री प्राइमरी कक्षा 1 व 2 के नन्हें मुन्हें छात्रों द्वारा संगीतमय कार्यक्रम 'समर साउण्ड' में अपनी खूबसूरत प्रस्तुति द्वारा दर्शकों का दिल जीत लिया। इस जादुई संगीत कार्यक्रम में जंगल बुक, लॉयन किंग, मैरी पॉपिंस, अलादीन आदि जैसे प्रसिद्ध बाल साहित्य से प्रेरित कई गीत प्रस्तुत किए गए। बाल कलाकारों की मनोरंजक प्रस्तुति ने दर्शकों को बच्चों की एक अलग ही दुनिया में पहुंचा दिया। यह कार्यक्रम जयश्री पेड़ीवाल इंटरनेशनल स्कूल महापुरा के प्रांगण में आयोजित हुआ।

यह संगीतमय कार्यक्रम मनोरंजक होने के साथ ही स्टूडेंट्स के समर्पण, सामूहिक कार्य और कलात्मक कौशल का बेहतरीन प्रमाण था। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। अभिभावक भी विभिन्न पुस्तकों के पात्रों की वेशभूषा पहन कर कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर जयश्री पेड़ीवाल ग्रुप ऑफ स्कूल की चेयरपर्सन, डॉ. जयश्री पेड़ीवाल ने संबोधित करते हुए स्टूडेंट्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कम उम्र से ही बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रेम पैदा और उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ ही समृद्ध अनुभव प्रदान करने की स्कूल की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस संगीतमय रोमांच ने सहयोग और सांस्कृतिक जागरूकता जैसे आवश्यक कौशल को बढ़ावा देते हुए कलाओं के प्रति प्रेम को सफलतापूर्वक पोषित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!