ढ़ेलाणा विद्यालय में स्टेशनरी एवं ड्रेसे पाकर खिले बच्चों के चहरे
सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती ढ़ेलाणा गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आज सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में विद्यालय में अध्यनरत 45 बच्चों स्टेशनरी व 16 छात्राओं को ड्रेसे वितरण की गई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे | प्रधानाध्यापिका सरिता व्यास ने बताया कि सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में विद्यालय में अध्यनरत 45 बच्चों को कोपीया, पेंसिल, रबड़, स्केल, शार्पनर , कलर आदि सामग्री वितरित की गई, वही 16 छात्राओं को ड्रेस वितरण की | संस्थान के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि फाउंडेशन के भीख नही किताब दो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, समाजसेवी पारसमल जैन, लवेश जैन, रियांश जैन, कमला देवी बाफना, अंजली जैन, रुचिका जैन के सहयोग से बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई | कार्यक्रम में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सदस्य गणपत जांगिड़ खजीना, सांवरमल जाट बन का खेड़ा, सांवरमल वैष्णव उपस्थित रहे |विद्यालय परिवार की ओर से संस्थान का आभार व्यक्त किया गया ||