Dark Mode
हिंद महासागर में मछली पकड़ने में इस्तेमाल चीनी नौका के डूबने की खबर, 39 लोग लापता

हिंद महासागर में मछली पकड़ने में इस्तेमाल चीनी नौका के डूबने की खबर, 39 लोग लापता

बीजिंग। हिंद महासागर में चीन की मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई है और उस पर सवार चालक दल के सभी 39 सदस्य लापता हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने इस बारे में खबर दी है। ‘सीसीटीवी’ चैनल ने कहा है कि नौका डूबने की घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई। खबर में कहा गया है कि चालक दल में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग शामिल हैं। चीन के नेता शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग ने जीवित बचे लोगों की खोज में सहायता के लिए विदेशों में तैनात चीनी राजनयिकों, साथ ही कृषि और परिवहन मंत्रालयों को आदेश दिया है। ‘लुपेंगलाइयुआनयू नंबर 8’ नामक नौका का संचालन पेंगलाईयिंग्यु कंपनी लिमिटेड करती थी और इसका परिचालन पूर्वी प्रांत शैनडोंग के समुद्री क्षेत्र में होता था।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!