चूरू: चूरू विधायक हरलाल सहारण ने विकास रथ को किया रवाना
चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 'बढ़ता राजस्थान— हमारा राजस्थान' थीम आधारित विकास रथ को चूरू पंचायत समिति परिसर से चूरू विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस मौके पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास का यह रथ तहसील के सभी विधानसभा क्षेत्र में जाकर राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व गतिविधियों का प्रचार—प्रसार करेंगे और आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। इन विकास रथों में सुझाव पेटिका रखी गई है। आमजन विकास कार्यों, नीतियों संबंधित नीतियों अपने मूल्यवान सुझाव इसमें दे सकते हैं। प्रदेश सरकार इन सुझावों पर अमल कर विशेष प्रयास करेगी। निवर्तमान प्रधान दीपचन्द राहड़ ने बताया कि राज्य सरकार ने गांवों के विकास के लिए काम किया है। इस रथ यात्रा से गांववासियों को विकास कार्यों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इस अवसर विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार भार्गव, निवर्तमान उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, विक्रम कोटवाद, बलवीर ढाका, चेतराम सहारण, शिव सिंह चौहान, नवल सिंह, कैलाश, ताराचन्द भांभू आदि सहित पंचायत समिति के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।