Dark Mode
चूरू: चूरू एसडीएम ने किया बीसीएमओ कार्यालय का निरीक्षण

चूरू: चूरू एसडीएम ने किया बीसीएमओ कार्यालय का निरीक्षण

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार चूरू एसडीएम सुनिल कुमार ने बीसीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारी / कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। एसडीएम ने कार्यालय में सफाई व्यवस्था, कार्मिकों की उपस्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव की न्यून प्रगति को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर समय पर जांचें पूर्ण करने, टीकाकरण एवं एमसीएचएन सत्रों का आयोजन माइक्रोप्लान के अनुसार आयोजित करने एवं बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीसीएमओ को चिकित्सा संस्थानों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। बीसीएमओ डॉ जगदीश भाटी ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान पीए सुरेश कुमार, ओमप्रकाश प्रजापत, नौरंगलाल स्वामी, नितिन शर्मा, मधुसूदन स्वामी, सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!