राहत शिविरों का नागरिकों को मिल रहा हैं लाभः हनुमान पूनिया
पदमपुर . राज्य सरकार द्रारा संचालित महंगाई राहत शिविरो एवं प्रशासन शहरों व गांवों के संग अभियान का मिल रहा है हर वर्ग को फायदा यह बात पंचायत समिति प्रधान सुनीता पूनिया व एलएन पी नहर के चेयरमैन हनुमान पूनिया ने तहसील कार्यालय में लगे महंगाई राहत कैंप शिविर का अवलोकन कर बड़ी संख्या में मोजुद लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर शिवरो से मिलने वाली राहत के बारे में जानकारी जुटाई और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए की अधिक से अधिक लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए ताकि कोई भी पत्र परिवार राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित ना रह पाए । पूनिया ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सकारात्मक सोच के कारण ही प्रदेश के लाखों परिवारों को शिविरों के माध्यम से राहत देने का कार्य किया है । पुनिया ने ग्रामीणों व शहरवासियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के स्थान पर लगने वाले शिविरों का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड, बिजली के बिल, जन आधार कार्ड और गैस कॉपी अपने साथ अवश्य लेकर आएं ताकि उनका पंजीकरण हो सके और उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घरेलू और कृषि बिल में छूट देते हुए चिरंजीवी स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाया है जबकि पशुओं का बीमा करने के साथ-साथ रसोई तक फूड पैकेट पहुंचाये जाएंगे। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को राहत मिलेगी। गांवों में पक्की सड़कों एवं मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकरणपुर विधानसभा में विधायक गुरमीत सिंह कूलर के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास कार्च हुए हैं ।