नगर परिषद सभापति ने की जन-सुनवाई कर बांटे पट्टे
टोंक । नगर परिषद सभापति अली अहमद ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आमजन से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएँ सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर सभापति ने आवासीय पट्टों का भी वितरण किया। जनसुनवाई के दौरान एक परेशान युवक उनके कक्ष में आया तथा श्रम विभाग से संबंधित उसने शिकायत की, जिस पर उन्होनेे पार्षदों के साथ उसे श्रम विभाग पहुँचाया, जहां अधिकारियों को उस लडक़े का काम करने के लिए एवं परेशान नहीं करने के लिए सख्त निर्देश दिये। इस दौरान पार्षद हाजी शब्बीर अहमद, क़मर मियाँ, अताउल्लाह ख़ान, मुजीब ख़ान, राहुल सैनी, हक़ीक़त राय सौदा एवं फिऱोज़ नागौरी आदि मौजूद रहे।