शहरी सरकार 391.78 करोड़ का बजट पारित
विकास की योजनाएं स्वीकृत कौशल, उद्यमों और स्ट्रक्चर्स का डिजाईन हेतु कन्स्लटेन्सी के लिए निविदा
सीकर। भविष्य में होने वाला भूमि उपयोग तथा शहर में पर्यावरण की सुरक्षा के विषय में भविष्य में विकास किस स्तर पर तथा किस क्षेत्र में किया जाना है । इन सभी बातों का प्रभाव शहर की आर्थिक समृद्धि तथा सामाजिक कल्याण पर पड़ता है। शहरीकरण से रोजगार का सृजन होता है और नए अवसर प्राप्त होते हैं । शहरीकरण से लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ जैसे शिक्षा -स्वास्थ्य -बिजली -सड़कें इत्यादि मिल पाती हैं । आज अच्छे मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा हमारी बुनियादी आवश्कता बन गई है । यह भी हमें शहरों में बेहतर प्राप्त होते हैं । शहरी गरीबों को अपने निजी संस्थान स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है । उनके संस्थानों को पर्याप्त क्षमता प्रदान किए जाने की आवश्यकता है ताकि वे बाहय परिवेश का प्रबंधन कर सकें, वित्त प्राप्त कर सकें, अपने कौशल, उद्यमों और संपतियों का विस्तार कर सकें । कार्यालय नगर परिषद ने बजट बैठक आज सभापती जीवण खान ने शहरी सरकार 391.78 करोड़ का बजट पारित आखरी आज मण्डल की साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट पेश । हम सीकर शहर की जनता के सेवक है शहरवासियो को हम से बहुत उम्मीद है सीकर के विकास का संकल्प लें कि जनता की उम्मीदो के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से कार्य कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। हाल ही दिसम्बर 2023 मे राजस्थान में नई सरकार का गठन हुआ है। नई सरकार में अपने सीकर जिले के जाईन्दा विधायक झाबर सिंह जी खर्रा को यूडीएच विभाग के मंत्री पद का जिम्मा सौपा गया है जो हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। सीकर शहर एक शिक्षा नगरी के रूप में काफी उन्नति कर रहा है यहां तक की कोटा की कोचिंग संस्थऐं भी अपनी शाखए यहां स्थापित करने आ रही है। आज की बैठक आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल बजट प्रावधान राषि रू 391.78 करोड है। आवर्तक आय प्रावधान राषि रू 113.32 करोड आवर्तक व्यय राषि रू 74.68 करोड अनावर्तक आय प्रावधान राषि रू 203.80 करोड अनावर्तक व्यय राषि रू 234.45 करोड आय मद में मुख्य रूप से प्रस्तावित आय मद में राज्य सरकार के द्वारा निकायों में चुगीं वसूली प्रथा बन्द करने के बाद चुंगी के बदले में दी जाने वाली राषि आती है जो वार्षिक आय लगभग 36.00 करोड नगरीय कर राषि रू 2.00 करोड भवन निर्माण स्वीकृती प्रकरणों से आय 6.00 करोड कृषि भूमि के नियमन एवं हस्तान्तरण/नामान्तरण से से प्राप्त होने वाले 17.20 करोड नगर परिषद के योजनाओं की भूमि निलामी से प्राप्त होने वाली आय 30.00 करोड राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के लिए प्राप्त होने वाली सम्भावित आय 15.94 करोड अन्य संथाओं से ऋण लेने बाबत 40.00 करोड अमृत योजना-1 एवं अमृत योजना-2.0 मे 85.00 करोड़ पन्द्रहवां वित आयोग एवं छठवें वित आयोग के अन्तर्गत 18.35 करोड़ इस प्रकार बजट के आय में मुख्य आय के मद है एवं अन्य भी छोटे-छोटे मद है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की सूर्योदय योजना के अन्तर्गत सीकर को ऊर्जा में बचत एवं ग्रीन ऊर्जा में विकास के लिए चयनित किया गया है। इसके अन्तर्गत सामाजिक संगठनों के शमषान भूमि व कब्रिस्तान में 10 किलो वाट तक का सोलर पेनल लगाया जाकर जीरों युनिट विद्युत बिल किया जायेगा। इसको मध्यनजर रखते हुए सामाजिक संगठनों पर विद्युत बिलो का भार नहीं हो इसलिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर परिषद अपनी निजी आय से शहर मे शमषान भूमि व कब्रिस्तान मे सोलर पेनल लगाये जाने की घोषणा करता हूं। स्थानीय नेहरू पार्क के पष्चिम में स्थित रिक्त भूमि एवं जीर्ण-षीर्ण फायर स्टेषन को हटाया जाकर वहां पर बच्चों के लिए नेहरू बाल भवन एवं बच्चो के खेल हेतु संसाधन,मैदान विकसित किये जायेगें। इस पर राषि लगभग 4.00 करोड का व्यय होना सम्भावित है के लिए नगर परिषद के द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जो इस वित्तिय वर्ष में पूर्ण की जाने की घोषणा करता हूं। सीकर में षिक्षा के बढते स्तर को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं ज्ञान हेतु तोदीनगर आवासीय योजना में माननीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से सांईस एवं टेकनालाजी पार्क विकसित किया जाना प्रस्तावित किया गया जिस पर राषि रू 7.00 करोड का व्यय होना सम्भावित है,के लिए नगर परिषद के द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जो इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण की जाने की घोषणा करता हूं। माधव सागर व मारू पार्क को ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर विकसित किया जाने का संकल्प लिया गया जो इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जाने की घोषणा करता हूं। स्थानीय आमजन के श्रद्वा स्थल गोपीनाथ जी मन्दिर की महत्वता को देखते हुए फसाड लाईटिंग से रोशन किया जायेगा। वार्ड पार्षदो की वार्ड मे आवष्यक छोटे कार्यो को देखते हुए प्रत्येक वार्ड मे 10 लाख रूपये का बजट उपलब्ध करवाया जायेगा। नेहरू पार्क के बाहर मेला ग्राउण्ड के साथ-साथ चौपाटी के रूप में विकसित किये जाने है। बढती मंहगाई एवं आमजन को आवास की सुविधा को देखते हुए तोदी नगर आवासीय योजना में ग्रुप हाऊसिग योजना का निर्माण कार्य करवाये जाना हेतु भवन मानचित्र तैयार कर लिया गया जिसका अनुमान पत्र एवं स्ट्रक्चर्स का डिजाईन हेतु कन्स्लटेन्सी के लिए निविदा जारी की जा रही है समस्त कार्यवाही कर इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्ण होगें। शहर की मुख्य चार सड़को पर द्धार बनाये जायेगें जिनमें जयपुर रोड़ पर राजीव गांधी द्धार,फतेहपुर रोड़ पर डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्धार,नवलगढ़ रोड़ पर किसान द्धार, स्ंाावली रोड़ पर अम्बेडकर द्धार । वर्ष 2024-25 मे सम्पूर्ण सीकर शहर को सीवरेज युक्त करवाये जाने की घोषणा करता हूॅ। शहर के सभी बाहरी वार्डो मे सम्पूर्ण पोलो पर स्ट्रीट वायर व लाईट की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की।