सीआई सुरेश कस्वां का नागरिक अभिनंदन किया
तारानगर. तारानगर में पुलिस निरीक्षक सुरेश कस्वां का नागरिक अभिनंदन किया गया। चुरू पुलिस की स्पेशल टीम के इंचार्ज के पद पर कार्यरत सुरेश कस्वां का स्थानांतरण बीकानेर जिले में होने के उपलक्ष पर कस्बे के गणमान्य नागरिकों द्वारा अभिनंदन समारोह रखा गया। इस दौरान गोपीराम भांभू, रामकुमार धेतरवाल, रणवीर शेखू, जुल्फिकार हिसारिया, अलबेला खान, अनिल कस्वां, कृष्ण सहारण, कांता चौधरी, दारासिंह मोठसरा, अमीलाल प्रजापत, सुनील स्वामी, आलोक शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन करता संदीप रुलानिया व श्रवण गडाणा ने पधारे हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सुरेश कस्वां को प्रतीक चिन्ह भेंट कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।