Dark Mode
सिविल सेवा कबड्डी, टेनिस, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस चयन ट्रायल का आयोजन

सिविल सेवा कबड्डी, टेनिस, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस चयन ट्रायल का आयोजन

सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर श्रीगंगानगर के माध्यम से द्वितीय राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा कबड्डी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 12 जनवरी, 2024 से 15 जनवरी, 2024 तक एवं जिला कलक्टर अजमेर के माध्यम से षष्टम बेडमिन्टन (पुरूष/महिला)/चतुर्थ टेनिस (पुरूष/महिला) एवं द्वितीय टेबल टेनिस (पुरूष/महिला) राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 10 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 तक किया जाएगा।
जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशन जिलें के दलों के लिए चयन ट्रायल मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका के दिशा निर्देशानुसार कार्यालय जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
 जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि अंतर जिला सिविल सेवा चयन में भाग लेने वाले शिक्षा, राजस्व, वन, पंचायत राज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, राज्य बीमा एवं प्रावधायी आदि विभागों के सभी इच्छुक खिलाड़ी यथा समय पर उपस्थित हुए। चयन ट्रायल में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद शर्मा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी(मा0) शा0शि0 विजयराम मीना के सानिध्य में व जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के खेल प्रशिक्षक श्याम सिंह राजावत, हेमन्त सिंह राजावत, संजय सिंह राठौड़, ऐन्थोनी मार्टिन, रईस खान, हर्षवर्धन गुर्जर, संजय सिंघल, संजय शर्मा, मुनेश योगी व रघुवीर सिंह एवं पृथ्वी सिंह हाडा, सुनील गर्ग शारीरिक शिक्षक ने उपस्थित रहकर अंतर जिला सिविल सेवा हेतु चयन स्पर्धा संपन्न कराई।
उन्होंने बताया कि अंतर जिला सिविल सेवा के लिए चयन स्पर्धा में कबड्डी में 16 पुरूष तथा 13 महिला खिलाड़ी, बेडमिन्टन में 12 पुरूष तथा 5 महिला खिलाड़ी, टेनिस खेल में 9 पुरूष तथा 5 महिला खिलाड़ी एवं टेबल टेनिस में 9 पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!