बीकानेर पूर्व से कांग्रेस की टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की डॉ.पी के सरीन द्वारा
बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस पार्टी पीसीसी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से मांगे आवेदन आधिकारिक रूप से आवेदन के लिए जारी किया सर्कुलर, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया सर्कुलर, 21 से 23 अगस्त तक सभी ब्लॉक अध्यक्ष बुलाएंगे बैठक, कांग्रेस पार्टी के इस आदेश के बाद बीकानेर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस टिकट की दावेदारी के लिए बीकानेर विधानसभा क्षेत्र पूर्व से जाने माने चिकित्सा के क्षेत्र के समाजसेवी डॉ.पी के सरीन द्वारा बुधवार को अपना आवेदन ब्लॉक अधिकारी शहजाद भुट्टो के समक्ष पेश किया। आवेदन प्रस्तुत करते हुए डॉ.सरीन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नारायण जैन, जिला उपाध्यक्ष ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस बीकानेर चैप्टर ललित सिक्का व पूर्व जिला सचिव अब्दुल रहमान लोदरा साथ में रहे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक व विप्र सेना के राष्ट्रीय सदस्य ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक के अध्यक्ष जाकिर हुसैन नागोरी को बीकानेर पश्चिम विधान सभा से अपना आवेदन प्रस्तुत किया । नेता नित्यानन्द पारीक ने अपने बयान में बताया कि मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि स्वतंत्रता सेनानी स्व मुलचंद पारीक से है विगत 35 वर्षों से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन से जुड़ कर कांग्रेस में सैद्धान्तिक रूप से सेवाएं प्रदान की छह न्याति समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए । मेरे मौसाजी स्वतंत्रता सेनानी स्व मूलचंद पारीक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे । 1962 में चुनाव लड़ा ।