Dark Mode
बीएलओ द्वारा प्राप्त किये जायेंगे दावें एवं आपत्तियों के फार्म

बीएलओ द्वारा प्राप्त किये जायेंगे दावें एवं आपत्तियों के फार्म

धौलपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के तहत शुक्रवार को उमादत्त पब्लिक विद्यालय में 23 नवम्बर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा व वार्ड सभा के विषय में बताया गया। ग्रामसभा व वार्ड सभा में बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों का पठन-पाठन किया जायेगा तथा दावे एवं आपत्तियों के फॉर्म लिए जायेंगे। 24 नवम्बर को बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के विषय में बताया गया तथा कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है तथा देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए हर मतदाता का मत महत्वपूर्ण होता है। पुनरीक्षण वर्ष के 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्टूबर को कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक हो, मतदान करने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 17 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु संबंधित बीएलओ तथा वीएचए एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर जिला स्वीप टीम द्वारा मतदान शपथ दिलवाई गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!