महाविद्यालय द्वारा चलाया गया स्वच्छ सीकर अभियान
सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के जीव विज्ञान विभाग द्वारा स्वच्छ सीकर अभियान चलाया गया। जिसमें प्राणी शास्त्र विभाग के प्रवक्ता डॉ विकास बहादुर सक्सेना के निर्देशन में जीव विज्ञान के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग ने अभियान रैली को रवाना किया। इस अभियान में शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर जाकर लोगों को कचरा निस्तारण एवं कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करवाया तथा चॉकलेट वितरण किया।