सफाई अभियान चलाकर की सफाई, दिया स्वच्छ्ता का संदेश
तारानगर. तारानगर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में गांधी जयंती सप्ताह के तहत सुभाष चारण की अध्यक्षता में विद्यालय स्टाफ व बच्चों द्वारा सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर में सफाई कर स्वच्छ्ता का संदेश दिया गया। अध्यक्षता कर रहे सुभाष चारण ने कहा इंसान को अपना कार्य स्वयं करना चाहिए एवं सबसे पहले सफाई अभियान की शुरुआत अपने घर से शुरू करनी चाहिए। अपने आसपास को साफ सुथरा रखना चाहिए जिससे इंसान काफी बीमारियों से निजात पा लेता है। इस मोके पर विद्यालय स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे।