Dark Mode
होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए सीएलजी की बैठक हुई संपन्न

होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए सीएलजी की बैठक हुई संपन्न

लक्ष्मणगढ़ । राज्य सरकार के निर्देश पर  पुराने पुलिस थाने परिसर में बुधवार को उपखंड अधिकारी सुभाष यादव पुलिस उप अधीक्षक राजेश शर्माऔर थानाधिकारी अवतार सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपखंड अधिकारी ने कहा कि आमजन सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। जिससे शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।सोशल मिडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने, दुषित मानसिकता और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर पुलिस और प्रशासन को सुचित करने का आग्रह किया और किसी भी प्रकार के आयोजन की ग्रह विभाग के निर्देशों के अनुरूप अनुमति लेकर करने को कहा गया। थाना क्षेत्र में सद्भभाव और भाईचारे की अपील की गई।
सीओ राजेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी फेक न्यूज आती है उसको नजरअंदाज करते हुए आगे फॉरवर्ड नहीं करे, जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके।किसी भी नागरिक को किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत करवाएं।
सीएलजी बैठक में सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए थाना अधिकारी अवतार सिंह ने कहा कि आमजन की आवाज पुलिस तक पहुंचाने में कड़ी सीएलजी सदस्यों की होती है। सीएलजी सदस्यों द्वारा  आसपास घटित होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाकर अप्रिय घटनाओं को रोके। बैठक में भगवान सहाय गुप्ता द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने पर छात्रों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया ‌। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही की शिकायत पूर्व पंचायत समिति सदस्य सूरज प्रकाश बैरवा ने पेशाब घर आदि की समुचित सफाई व्यवस्था नहीं होने से अवगत कराया। कस्बे में हो रहे  अस्थाई अतिक्रमण के बारे में भी नगर पालिका प्रशासन को दोषी ठहराया गया। बैठक में पूर्व सरपंच बच्चू तिवारी कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी भाजपा के भगवान सहाय गुप्ता भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष नरपत सिंह एडवोकेट जितेंद्र शर्मा लाल मोहम्मद हरसाना तूफान सिंह बना विशाल झालानी चन्नू साहू आदि लोग  सीएलजी सदस्य और पुलिस स्टाफ मौजूद रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!