सीएलजी की बैठक पुलिस थाना छीपाबड़ोद में संपन्न
छीपाबडौद . छीपाबड़ौद पुलिस थाना अधिकारी चन्द्रप्रकाश यादव के नेत्रित्व मे त्योहारों के मध्यनजर सीएलजी बेठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी ने थाना इलाके में अपराध और असामाजिक तत्वों की स्थिति के बारे में सदस्यों से जानकारी लेने के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को सहयोग देने की अपील की। बैठक में गांधी दर्शन समिति के बृजराज मीना,भंवरलाल कालखर,बलराम मीणा राईं,मूलचंद शर्मा गुलखेडी, महावीर गुर्जर, ईकराम हाजी,यूसूफ भाई,सिद्दीक भाई सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।