Dark Mode
बड़लियास थाना में सीएलजी की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर हुई चर्चा

बड़लियास थाना में सीएलजी की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर हुई चर्चा

सवाईपुर, भीलवाड़ा. बड़लियास थाना में आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की | दिवान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बड़लियास थाना परिसर में आज बुधवार को थाना प्रभारी शिवचरण की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे शांति और कानून व्यवस्था बनी रहें, और सोशल मिडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने, दुषित मानसिकता और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर पुलिस और प्रशासन को सुचित करने का आग्रह किया, थाना क्षेत्र में सद्भभाव और भाईचारे की अपील की गई, बैठक में ग्रामीणों ने सरपंच प्रकाश चंद्र रेगर के द्वारा बिना ग्राम वासियों की सलाह व जानकारी के जीवा का खेड़ा चौराहे पर भूमि की एनओसी देने का मामला भी छाया रहा | बैठक के दौरान सरपंच प्रकाश चंद्र रेगर, पूर्व सरपंच शंभू लाल जयसवाल, कैलाश चंद्र व्यास, कैलाश रैगर, नजीर मोहम्मद, मोइनुद्दीन मंसूरी, बादल पाराशर, मदन कुम्हार आदि मौजूद रहे ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!