छोटीखाटू में सीएलजी बैठक आयोजित
छोटीखाटू। तहसील की पुलिस चौकि में सीएलजी की बैठक थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई की अध्यक्षता में हुई। थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई ने कहा ईद मिलादुन्नबी शांति और भाई चारे के साथ मनाये और बच्चों को मोबाईल नही दे अपने बच्चों पर ध्यान रखें और एमडीएम, अफीम गांजे, अमल सहित अन्य सप्लाईलों की सूचना दे जो सूचना देगें उनका नाम गुप्त रख जायेगा और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा। इस प्रकार अपराध की सूचना मेरे मोबाइल पर दे या मेरे व्हाट्पस पर मैसेज के माध्यम भेजे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कल्याण सिंह राठौड़, पंचायत समिति श्री प्रकाश सारड़ा, समाज सेवी सरवर खां, लक्ष्मण सिंह, बजरंग दल संयोजक शिरू टाक, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष ओमसिंह तंवर, रविन्द्र सिंह कोनियाड़ा, रामकिशोर टाक, पूर्व सरपंच लुकमान शेरानी आबाद, रामदेव गोदारा सहित अन्य सीएलजी सदस्य मौजुद रहे।