Dark Mode
बकरीद को लेकर सीएलजी की बैठक संपन्न 

बकरीद को लेकर सीएलजी की बैठक संपन्न 

पीपाड़ शहर. उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा पुलिस थाना परिसर में मंगलवार को ईद उल अजहा पर्व को लेकर शांति समिति सदस्यों एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।वही गुरुवार को ईद उल अजहा पर्व को लेकर थाना परिसर में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव एवं प्रशिक्षु डीवाईएसपी सारिका खंडेलवाल ने थाना हल्का क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों एवं शांति समिति सदस्यों की सामुदायिक जनसहभागीता की बैठक ली। डिवाइएसपी खंडेलवाल ने बकरीद ईद के पर्व पर आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण, शांति एवं कानून व्यवस्था व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक में थानाधिकारी खदाव ने कानून एवं यातायात नियमों की जानकारी दी तथा उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से आमजन को सतर्क हो सावधान रहना चाहिए तथा इससे बचने की जानकारी दी। खदाव ने आमजन से कहा कि हल्का क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दें जिसे समय रहते किसी बड़ी घटना या अपराध को घटित होने से पूर्व रोका जा सकता है। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज में असामाजिक तत्वों से सावधान रहें या ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचित करें। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक हराराम राठौड़, मुख्य आरक्षी समयराम मीणा, एचसी मनोज बेरवा, आसूचना अधिकारी दिनेश पांगा, कमल किशोर, बद्रीनाथ, गौतम, राम प्रकाश सियाग, सुरेश दास हरियाढाणा, नरेंद्र टाक, भंवराराम, बक्साराम खोजा, चेनाराम निंबावात, रामनिवास, इस्माइल देशवाली, इंसाफ अली, अन्सार, खुर्शीद, मेहबूब, सलीम छिपा, सोहनलाल वैष्णव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!