गणगौर, रमजान व रामनवमी पर्व को लेकर सीएलजी की बैठक
बीदासर। पुलिस थाना परिसर में गणगौर, रमजान व रामनवमी पर्व को लेकर सीएलजी एव शांति समिति की बैठक पुलिस उपाधीक्षक प्रह्लाद राय की अध्यक्षता में रखी गई। इस दौरान राय ने कहा कि पर्वों को हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे से मनाना है जिससे कस्बे में अमन चैन और कानून व्यवस्था बनी रहे। गोपाल प्रजापत व शिक्षक कटार सिंह ने कहा कि कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक है आये दिन राहगीरों को घायल कर रहे हैं जिनको पालिका द्वारा व्यवस्था करवाकर गौशाला में डलवाने को कहा। बैठक में तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, एसआई पप्पूराम मीणा, एएसआई रतनलाल लुहार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष रामनिवास माली, बजरंग दल संयोजक धनराज सेन, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश टांटिया, असलम छींपा, गिरधारी लाल मेहला, कपिल खां, अफजल स्लामपुरिया, दीपाराम सारण, भीकाराम खेरिया, जयकिशन शर्मा, उम्मेद अली, बजरंग मोदी, रितेश मारोठिया आदि उपस्थित थे।