पुलिस थाना चाखू में हुई सीएलजी सदस्यों की बैठक
चाखू . पुलिस थाना चाखू में शुक्रवार को सीएलजी सदस्यों व पुलिस मित्रों , ग्राम रक्षकों और शांति समिति के सदस्यों की ईद के पर्व पर मीटींग का आयोजन किया गया जिसमें मीटिंग की अध्यक्षता थानाधिकारी राजूराम काला की रही, वहीं इस मीटिंग में थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया की वर्तमान में अनेकों प्रकार से साईबर अपराधों व चोरी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम हेतु व त्योहारों के मौके पर आमजन में जागरूक्ता बढ़ाने हेतुं चर्चा की गई , वहीं थानाधिकारी ने बताया की क्षेत्र में सभी जनों में जागरूक्ता होना आवश्यक हैं , साथ ही उन्होंने बताया की आगामी ईद के त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना से मनाएं, उन्होंने ईद के पर्व पर थाना हल्का क्षेत्र में सम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की , इस मौके थाना स्टाफ लक्षमण जाणी ,श्याम लाल , शेताना राम , बंशी लाल प्रियंका , खुमानाराम व साथ ही ग्रामीण नसीर खां , रफीक मोहम्मद , शहाबुद्दीन , सबीर , व चुन्नीलाल जोशी , पुरखाराम मेघवाल , भंवरलाल लिम्बा , नखतु पंचारिया, मनोज पंचारिया, प्रेम सिंह सोढ़ा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनोहरी शर्मा , सागर शर्मा व ग्रामीण रहे उपस्थित ||