महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर CM भजनलाल ने किया नमन
-
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि।
-
मुख्यमंत्री ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया।
-
महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों में फुले के योगदान को किया याद।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के जरिए समाज में बदलाव लाने का काम किया। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों ने समाज में समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूत आधार दिया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले का जीवन सामाजिक न्याय और शिक्षा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसके निर्माण के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के कार्य और विचार आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।