Dark Mode
CM गहलोत ने युवाओं को दी कई बड़ी सौगात :हर जिला मुख्यालय पर खुलेगा यूथ हॉस्टल,प्रदेशवासियों का होगा 25 लाख तक फ्री इलाज

CM गहलोत ने युवाओं को दी कई बड़ी सौगात :हर जिला मुख्यालय पर खुलेगा यूथ हॉस्टल,प्रदेशवासियों का होगा 25 लाख तक फ्री इलाज

 

JAIPUR . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट 2023 पेश किया। सरकार ने इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर विशेष फोकस किया है। मुख्यमंत्री बजट पेश करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से प्रदेशवासियों को फायदा मिल रहा है। इसको मद्देनजर रखते हुए सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करती है। यह योजना ना केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश में एक मिसाल बनी हुई है। अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में युवाओं को कई बड़े सौगातें दी। सीएम गहलोत ने सभी भर्ती परीक्षाओं को मुफ्त करने के साथ ही अब हर जिला मुख्यालय पर यूथ हॉस्टल और सावित्रीबाई फुले लाइब्रेरी खोले जाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवाओं का भविष्य संवारने के लिए सभी संभाग में सलीम दुर्रानी एकडेमी खोली जाएगी। बच्चों और युवाओं में खेलों की बढ़ती भावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, डूंगरपुर सहित कई जिलों में वेद विद्यालय खोले जाएंगे। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1-1 हजार स्कूल और दो हजार महात्मा गांधी स्कूल खोले जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!