Dark Mode
अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल का आज मेगा रोड शो

अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल का आज मेगा रोड शो

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिनों के लंबे इंतजार के बाद की तिहार जेल से रिहा हो गए हैं। शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी जिसके बाद देर रात उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल अब 1 जून तक जेल के बाहर रहेंगे।

जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब कई रैलियों और जनसभा में हिस्सा लेंगे। इसकी शुरुआत सबसे पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में जाकर वह भगवान के दर्शन करने के साथ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जैसे ही तिहाड़ जेल से बाहर निकले उन्होंने भगवान हनुमान का शुक्रिया अदा किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने देश से तानाशाही खत्म करने के लिए जनता का समर्थन भी मांगा है। बता दें कि जैसे ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए थे तो तिहाड़ जेल के बाहर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं नेता मौजूद थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 50 दिनों की हिरासत के बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर भगवान हनुमान को धन्यवाद दिया और देश से ‘‘तानाशाही’’ खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले दिन में आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में एक जून तक की अंतरिम जमानत दे दी। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। आप नेताओं ने कहा कि केजरीवाल को दी गई अंतरिम राहत ‘आप’ और ‘इंडिया’ गठबंधन, दोनों के अभियान के लिए ‘बाजी पलटने वाली’ होगी क्योंकि लोकसभा चुनाव आगामी हफ्तों में महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहा है।

विपक्षी नेताओं ने भी केजरीवाल की अंतरिम जमानत का स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘लोकतंत्र बचाने की लड़ाई’’ अब और अधिक गति पकड़ेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!