Dark Mode
चिराग की इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश, NDA की दिखी ताकत

चिराग की इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश, NDA की दिखी ताकत

बिहार में इस साल चुनाव होने है। रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में बिहार में इफ्तार पॉलिटिक्स भी जबरदस्त तरीके से जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। मुस्लिम समाज के भी कई बड़े नेताओं ने चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। इसके अलावा बिहार सरकार के तमाम मंत्री भी चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान चिराग पासवान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ बैठे दिखे, जिससे साफ तौर पर पता चला कि बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। दूसरी ओर राजद की ओर से भी आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। राजद का इफ्तार पार्टी अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर हुआ था। इस इफ्तार पार्टी में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। साथ ही साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रही। इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम धार्मिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था।

हालांकि, लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस नेताओं की दूरी साफ तौर पर देखने को मिली। हाल में देखे तो कांग्रेस और राजद के बीच की दूरी भी देखने को मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पार्टी कहीं ना कहीं बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी ताकत दिखाने के लिए भी आयोजित कर रहे हैं। इससे पहले इमारत-ए-शरिया समेत कई धार्मिक मुस्लिम संगठनों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया। जवाब में, भाजपा ने इन संगठनों से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके कार्यों से दूर रहने की अपील की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!