Dark Mode
मणिपुर के CM बोले- इस्तीफा नहीं दे रहा

मणिपुर के CM बोले- इस्तीफा नहीं दे रहा

3 बजे राजभवन जाने वाले थे, हजारों महिला समर्थकों के प्रदर्शन के बाद फैसला बदला


इंफाल . मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के बीच शुक्रवार सुबह से इस बात की चर्चा रही कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कुर्सी छोड़ने वाले हैं। वे दोपहर 3 बजे राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं।

हालांकि, अटकलों के बीच सैकड़ों महिलाएं इंफाल में राजभवन के सामने पहुंचीं। महिलाओं ने मांग की कि बीरेन सिंह इस्तीफा ना दें, बल्कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लें।

शाम 4 बजकर 1 मिनट पर एन बीरेन सिंह ने एक ट्वीट किया और लिखा- इस मोड़ पर तो मैं इस्तीफा नहीं देने वाला हूं। यानी बीरेन सिंह ने साफ कर दिया कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ रहे।
समर्थकों को देखकर वापस लौटे CM
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन जनता के दबाव में उन्होंने अपना मन बदल लिया। बीरेन सिंह गवर्नर हाउस के लिए निकल रहे थे, लेकिन अपने घर के बाहर समर्थकों के प्रदर्शन को देखने के बाद वे वापस लौट गए।

बीरेन सिंह के घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने ह्यूमन चेन बनाया और कहा कि वे नहीं चाहती कि उनके CM इस्तीफा दें। उनके इस्तीफे की एक कॉपी भी तब फाड़ दी गई, जब दो मंत्री इसे लेकर CM हाउस के बाहर आए और उसे प्रदर्शन कर रही महिलाओं को सौंपा।
इससे पहले मणिपुर के स्थानीय लोगों ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि हम नहीं चाहते कि CM इस्तीफा दें, उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। वह हमारे लिए बहुत काम कर रहे हैं। हम CM को समर्थन दे रहे हैं। हम 2 महीने से उथल-पुथल की स्थिति में हैं।

लोगों ने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब भारत सरकार और मणिपुर सरकार इस संघर्ष को लोकतांत्रिक तरीके से हल करेगी। ऐसी स्थिति में अगर मणिपुर के CM इस्तीफा दे देते हैं, तो लोग यहां कैसे रहेंगे। हमारा नेतृत्व कौन करेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!