Dark Mode
सीएमएचओ डॉ धर्मसिंह ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ धर्मसिंह ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धर्मसिंह द्वारा शनिवार को चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरनी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना चौड़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने दोनों चिकित्सा संस्थानों पर सभी स्टाफ को यूनिफॉर्म में उपस्थित रहने, संस्थान में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने, लेब में हो रही जांचों की सूची लैब के बाहर प्रदर्शित करने, दवा काउंटर पर उपलब्ध दवाइयों की सूची को प्रदर्शित करने, संस्था के भवन का रंग रोगन करवाने, विभागीय योजनाओ की जानकारी प्रदर्शित करने, आमजन को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!