Dark Mode
सीएमएचओ ने किया भोपालगढ़ क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया भोपालगढ़ क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण

भोपालगढ़। जोधपुर ग्रामीण के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रताप सिंह राठौड़ ने गुरुवार को भोपालगढ़ क्षेत्र के अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मौसम में हो रहे परिवर्तन को लेकर चिकित्सकों को समय पर मौसमी बीमारियों को देखते हुए मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। डॉ हनुमान चौधरी ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रताप सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के अरटिया कला,कुड़ी,भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल के 11 विभागों का निरीक्षण, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के साथ ही ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में शहरवासियों द्वारा सोनोग्राफी की मशीन शुरू करवाने की मांग रखी गई। सीएमएचओ ने इमरजेंसी,लैब, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, काउंटर पर मरीजों को काटने वाले पर्ची, साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसमी बीमारियों से बचने के लिए मरीजों का समय पर इलाज करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर श्रीकृष्ण डूडी, डॉ हनुमान चौधरी,प्रदीप शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, कोजाराम प्रजापत, हरेंद्र तांडी,भागीरथ बेनीवाल, महेंद्र सिंघड़, प्रेम भाटी ,मुकेश राकेचा, महिपाल , महेंद्र कड़वासरा,हेमसिंह सोलंकी, श्याम भाटी, सुनिता गोदारा, गुड्डी, सरोज भाकर,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता गोदारा, प्रियंका प्रजापत,सरोज गोदारा,मंजू देवी,मंजू सेंवर,कंचन,कौशल्या,शारदा, कल्पना, सहित चिकित्सा विभाग का स्टाफ मौजूद था।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!