Dark Mode
सीएमएचओ ने मिड डे मील व श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण

सीएमएचओ ने मिड डे मील व श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बुधवार को मिड डे मील एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहराँवडा खुर्द में मिड डे मील का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्कूली छात्रों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच की, उन्होंने खुद खाने को खाकर देखा और छात्रों व शिक्षकों से खाने के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उनके द्वारा छात्रों को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने व खिलाने के लिए निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूर्वीया व बाबु लाल तगाया द्वारा दूध व मिड डे मील के सेम्पल लिए गए। इसके साथ ही उनके द्वारा छान में अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता की जांच की साथ ही सीएमएचओ द्वारा पर्ची कटवाकर अन्नपूर्णा रसोई में भोजन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!