ईद उल अजहा पर सामूहिक नमाज अदा की गई
पीपाड़ शहर . शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों कुर्बानी का त्यौहार ईद उल अजहा अकिदत के साथ मनाया गया वही शहर व बोरुंदा कस्बे में दो स्थानों पर सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हो अमन चैन की दुआए भी की गई है।शहर में नगर पालिका की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में पालिकाध्यक्ष समुदेवी सांखला व अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद भी दी गई है।वही बोरुंदा में ईद उल अजहा को लेकर सदर बाजार स्थित ईदगाह के पास सामुहिक रूप से नमाज अदा की गई वहीं लोहारों के बास स्थित मस्जिद में भी ईद की मुख्य नमाज सामूहिक रूप से अदा करते हुए देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। लौहारों के बास में नमाज के बाद बोरुंदा थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस सारिका खंडेलवाल, उप तहसीलदार प्रहलाद राम चौहान, एएसआई हराराम राठौड़, मुख्य आरक्षी सरोज मीणा, पटवारी नेनाराम खोजा, मुख्य आरक्षी मनोज बैरवा, वार्डपंच हरिसिंह भाटी, सोहनलाल वैष्णव व किशनाराम माली सहित ग्रामीण उपस्थित रहे वहीं दरगाह कमेटी के सदर ठेकेदार सतार खां ठेकेदार, शौकीन लौहार, हकीम, पप्पु मोहम्मद, सतार व सिकन्दर ने ईद की मुबारकबाद दी है। इसी तरह सदर बाजार में रफीक अहमद कुरेशी, मुजीबुर्रहमान, इमरान अली, लियाकत, मोहम्मद अफजल, गयूरखां, जाकिर, साबिर, फय्यमखान सहित सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं बकरीद को लेकर दिनभर मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।