Dark Mode
कलेक्टर ने लक्ष्मणगढ़ उप जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने लक्ष्मणगढ़ उप जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सीकर। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने शनिवार को लक्ष्मणगढ़ उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सको, पैरामेडिकल स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर चेक कर ओपीडी और निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई रखने सहित अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर चौधरी ने लक्ष्मणगढ़ के नए निर्माणाधीन अस्पताल में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम लक्ष्मणगढ़ राजेश मीणा सहित संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!