Dark Mode
घुमंतू, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त भूमिहीन परिवारों को कलेक्टर ने बांटे पट्टे

घुमंतू, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त भूमिहीन परिवारों को कलेक्टर ने बांटे पट्टे

टोंक। जिले के मालपुरा उपखंड के लावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार की रात्रि को जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर जन-सुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों द्वारा बताये गये सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए लोगों को राहत प्रदान की। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की ओर से श्मशान भूमि के रास्ते पर सीसी रोड़ बनवाने, ग्राम चोरूपुरा में सडक़ के दोनों तरफ नालियों का निर्माण, लावा में गौ-शाला के लिए भूमि आवंटन, भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध करवाने, पीएम आवास योजना में अपात्र लोगों के नाम हटाने एवं पात्र लोगों के नाम जोडऩे पर जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी अभिमन्यू पूनिया को ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के झूलते तारों को खिंचवानेए डिग्गी सोहेला मार्ग पर रोड़ लाइट लगवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने घुमंतूए अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त भूमिहीन 10 परिवारों को रियायती दर पर आबादी भूमि के आवासीय भूखंडों के पट्टों का भी वितरण किया गया। अधिकांश ग्रामीणों की ओर से उनके आवासीय मकानों व दुकानों के पट्टे नहीं मिलने की शिकायतों पर जिला कलेक्टर ने विकास अधिकारी को शिविर लगाकर ग्रामीणों को हाथों.हाथ मौके पर ही पट्टे देने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में जिला परिषद टोंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा, एसडीओ अमित कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मालपुरा आशीष प्रजापत, तहसीलदार पवन कुमार, सहायक विकास अधिकारी रामेश्वर चौधरी, डिग्गी नायब तहसीलदार हंसराज चौधरी, जिला परिषद सदस्य छोगा लाल गुर्जर, लावा सरपंच कमल कुमार जैन, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशन लाल फगोडिय़ा समेत सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!