विकसित भारत संकल्प यात्रा के छीपाबड़ौद शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बारां। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का वंचितों तक पहुँच रहे लाभ का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को छीपाबडौद में शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने रोहिताश्व सिंह ने शिविर में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को मौके पर 3 लाख रूपए का चैक वितरण किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मौके पर लाभार्थियांे को 6 गैस कनेक्शन वितरित किए। जिला कलेक्टर ने आमजन को किसी भी प्रकार की कठिनाई न आए, सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी पहुँच रहीं है।
जिला कलक्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिला कलेक्टर ने केन्द्र व राज्य सरकार की 17 योजनाओं से ग्रामवासियों को अवगत कराया और निरीक्षण के दौरान आमजन की परिवेदनाओं को भी सुना और उनके त्वरित निस्तारण के संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने शिविर में आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्वता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सहरानीय कार्य करने वाले स्काउट गाइड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले, सहभागी, नुक्कड नाटक करने वाले को मौके पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम किशन मुरारी, प्रधान नरेश मीणा, सरपंच सीमा जैन, विकास अधिकारी कैलाश मीणा, नायब तहसीलदार त्रिलोक चन्द शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ब्लॉक छीपाबड़ौद और ग्राम पंचायत पछाड़ में शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में शिविरों में शुरूआत से अब तक 3 लाख 23 हजार 459 लोगों ने भाग लिया।
18 जनवरी को यहां आयोजित होगें शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 18 जनवरी को ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत बीलखेडा माल और बीलखेडा डांग, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत खरखडा रामलोथान और दीलोदहाथी, ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत भावपुरा और बिलेण्डी एवं ब्लॉक मांगरोल में ग्राम पंचायत भटवाडा और हिंगोनिया में आयोजित किए जाएंगे।