भाजपा कार्यालय में कर्नल करोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्य तिथि मनाई
परबतसर. सामाजिक चेतना के अग्रदूत श्रद्धेय स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय परबतसर में बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि बैंसला को शिक्षा एंव सामाजिक उत्थान में किये गए कार्यों को हमेशा याद रखा जायेगा। देशसेवा के बाद बैंसला ने गुर्जर समुदाय के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी और वो राजस्थान के गुर्जरों के लिए अलग से एमबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत गुर्जरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाने में कामयाब भी रहे थे। वो गुर्जर आरक्षण के पुरोधा कहलाते है। इस मौके पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के स्थानीय नेता हरलाल गुर्जर,मूलचंद शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, पार्षद पूनम चंद शर्मा, देवकरण कोली देवगढ़, अनिल जोशी, एडवोकेट मुकेश तंवर, बंटी खटाणा, रामलाल गुर्जर, राजू गुर्जर गिगोली, मेवाराम गुर्जर रुणीजा, कालूराम गुर्जर मेहगांव, रामूराम गुर्जर, मूलाराम गुर्जर,विष्णु मांधनिया, इकबाल गौरी, प्रेमप्रकाश मालाकार, गोपाल सोनी,डीके राठी सहित कई लोग उपस्थित थे।